|
एएफसी की ग्रासरूट्स और विकास से जुड़ी गतिविधियाँ पेशेवर रवैये को ध्यान में रखकर संचालित की जाती है ताकि सही अवसर आने पर पूरे महाद्वीप में पेशेवर लीग शुरू किए जा सके।
इस उद्देश्य का निर्धारक समय २००९ में आ रहा है जब एएफसी अपने एएफसी चैम्पियंस लीग के स्थान पर सही मायनों में पेशेवर लीग की शुरूआत करेगा। इस लीग में क्लबों की प्रविष्टि कड़े मापदंडों को पूरा करने पर ही होगी।
एएफसी पेशेवर लीग तदर्थ समिति इसकी अगुवाई कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि इस स्पर्धा में भाग लेने को इच्छुक क्लब स्तरीय हो।
इन मापदंडों की विवेचना २०१२ में की जाएगी ताकि स्पर्धा के स्तर को बढ़ाया जा सके और उसकी गिनती विश्व के श्रेष्ठ लीग में हो सके।
डाउनलोड़: AFC Professional League Standards (PDF)
|