|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| मुहर्रक को रिफा ने रोका |
मनामा: एएफसी कप ग्रुप ए में आगे चल रहे मुहर्रक को रिफा ने बहरीन लीग के 19वें दौर में गोलरहित बराबरी पर रोक लिया है।
पिछले दौर में अल मनामा के हाथों हारी गत विजेता टीम इस ड्रॉ के बाद भी अब 12 टीमों की तालिका में 45 अंक लेकर आगे है जो अल अहली से छह अंक ज्यादा है।
सलमान शरिदा की टीम को अगले दौर में 19 मई को अल अहली से खेलना है मगर उसके पाँच दिन पूर्व वे एएफसी कप के आखिरी मैच में लेबनान के अल अंसार से खेलेंगे।
मुहर्रक और अल अंसार के आठ-आठ अंक है मगर बेहतर गोल औसत के आधार पर मुहर्रक आगे है। भारत का डेम्पो भी सात अंक लेकर अगले दौर में जाने का दावेदार है।
|
|
|
|
  |
|