|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| नजमा की जीत |
मनामा: अल नजमा ने एक गोल से पिछड़ने के बाद ईस्ट रिफा को बहरीन लीग के 19वें दौर में 2-1 से हरा दिया है।
सेनाद क्रेसो की टीम को एएफसी कप के आखिरी मैच में गत विजेता शबाब अल ओर्दुन से बुधवार को खेलना है। वह 33वें मिनट में तुनिसिया के सामी अल हादी द्वारा किए गए गोल के कारण पिछड़ गई थी।
मोहम्मद नूरूद्दीन ने अल नजमा को 37वें मिनट में बराबरी दिलाई और हमद फैसल ने अतिरिक्त समय में उनका विजयी गोल किया।
नजमा एएफसी कप ग्रुप सी की तालिका में सात अंक लेकर आगे है मगर यमन का शाब हद्रामौत और ओमान का अल नाहदा भी छह-छह अंक लेकर अगले दौर में जाने की होड़ में है।
|
|
|
|
  |
|