|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| एएफसी कप के दो मैच रद्द |
कुआलालम्पुर: लेबनान के अल अंसार और सफा क्लबों के 14 मई को होने वाले एएफसी कप के आखिरी मैचों को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है।
बुधवार को अल अंसार को मनामा जाकर अल मुहर्रक से खेलना था तो सफा को जॉर्डन के अल विहदात से लेबनान की राजधानी बैरूत में ही खेलना था।
अल अंसार और मुहर्रक के ग्रुप ए में आठ-आठ अंक है मगर अल अंसार गोल औसत में पीछे था। भारत का डेम्पो सात अंक लेकर तीसरे तो ओमान का सुर चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
ग्रुप बी में सफा नौ अंक लेकर आगे है तो भारत के ईस्ट बंगाल के सात अंक है और अल विहदात उनसे भी एक अंक पीछे है। यमन का अहली सना तीन अंक लेकर आखिरी स्थान पर है।
|
|
|
|
  |
|