| | मीडिया सेंटर |
 | न्यूज सेंटर |
| | स्पर्धाएँ |
| | विज़न एशिया |
| | लीग |
| | क्लब |
| | सदस्य संगठन |
| | फैन क्लब |
| | फोटो झोन |
| | शिक्षा |
| | कैलेंडर |
| | अवार्ड |
| | संस्था |
|
 |
|
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| एएफसी-सीआयईएस के बीच करार |
कुआलालम्पुर: एएफसी ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्पोर्ट्स स्टडीज़ (सीआयईएस) के साथ खेल प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में विकास और शिक्षा को लेकर करार किया है।
एएफसी अध्यक्ष मोहम्मद बिन हम्माम और सीआयईएस अध्यक्ष जीन-लुइस जुवे ने एएफसी हाऊस में गुरूवार को अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
इस करार के अंतर्गत सीआयईएस अब एएफसी का शैक्षणिक साझेदार बन गया है जबकि एएफसी सीआयईएस का विकास और शिक्षा साझेदार होगा।
बिन हम्माम ने कहा – “हम सीआयईएस को अपना साझेदार बनाकर खुश है। पिछले आठ सालों से हम फीफा मास्टर्स के नाम से जाने-जाने वाले इस कोर्स के विद्यार्थियों को नौकरी देते है और उनका परिसंघ को योगदान बहुमूल्य है।“
“हमें आशा है कि सीआयईएस के साथ हमारी साझेदारी और आगे बढ़ेगी तथा खेल प्रबन्धन अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में और विकास होगा।“
जुवे ने कहा कि एशिया में खेल के पेशेवर प्रशासन और प्रबन्धन को इससे बल मिलेगा।
“इस साझेदारी से शैक्षणिक विश्व को खेल जगत से जुड़ने का मौका मिलेगा।“
|
|
|
|
  |
|