|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| जापान की दावेदारी कायम |
बैंकॉक: जापान ने एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप खिताब की दावेदारी को मजबूत रखते हुए क्वार्टर फायनल में किर्गिस्तान को 4-0 से शिकस्त दी है।
2006 में इस स्पर्धा को जीतने वाला जापान ईरान के अलावा इस खिताब को जीतने वाला एकमेव देश है। इस जीत के साथ जापान इस साल होने वाले फीफा फुटसल वर्ल्ड क़प के लिए भी क्वालिफाई हो गया है।
संघर्षपूर्ण पहले हाफ में किर्गिस्तान को आक्रमण करने में खासी परेशानी हुई।
जापान को दूसरी ओर किर्गिस्तान की रक्षापंक्ति को भेदने में दिक्कत जरूर हुई मगर सर्जियो सापो की टीम ने मध्यांतर से तीन मिनट पहले बढ़त हासिल की।
दाइसुके ओनो ने पहला गोल करने के बाद मध्यांतर से 35 सेकंड पहले कप्तान केंता फुजी का शॉट मरात दुवानाएव से लगकर गोल में चला गया।
मैच समाप्त होने से 12 मिनट पहले किर्गिस्तान ने पॉवर प्ले को अपनाया और मिहाइल सुनदीव गोल कर सकते थे मगर उनका शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया।
दबाव झेलने के बाद जापान ने पुन: आक्रमण किया और केनिचिरो कोगुरे ने उनका तीसरा गोल किया।
किर्गिस्तान ने दबाव बनाने की पुरजोर कोशिश की मगर युकी कानायामा ने एक और गोल कर जापान की जीत पक्की कर दी थी।
|
|
|
|
  |
|