| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| एएफसी कप के मैच 21 को |
कुआलालम्पुर: एएफसी ने लेबनान की टीमों के स्थगित एएफसी कप मैच अब 21 मई को कराने का निर्णय लिया है।
अल अंसार और सफा के मैच 9 मई को लेबनान में सुरक्षा कारणों से स्थगित किए गए थे। दोनों मैचों के स्थानों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अल अंसार और बहरीन के मुहर्रक के ग्रुप ए में आठ-आठ अंक है और वे आखिरी मैच खेलने मनामा जाएँगे।
भारत के डेम्पो ने ओमान के सुर को 5-2 से हराकर इस ग्रुप में 10 अंकों के साथ अव्वल स्थान पर कब्जा किया है। मुहर्रक और अंसार के बीच की विजेता टीम ग्रुप विजेता की हैसियत से अंतिम आठ में प्रवेश करेगी जबकि डेम्पो श्रेष्ठ उपविजेता के नाते क्वार्टर फायनल में रहेगा।
सफा ग्रुप बी की तालिका में नौ अंक लेकर आगे है और जॉर्डन के अल विहदात के विरूद्ध घरेलु मैदान पर अंतिम आठ में जाने के लिए उन्हें सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत है।
|
|
|
|
  |
|
|
|