| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| ईराकी संघ की बहाली की मांग |
कुआलालम्पुर: एएफसी ने ईराक फुटबॉल एसोसिएशन को भंग करने के सरकार के आदेश को वापस लेकर चुने गए संघ को पुन: बहाल करने की अपील की है।
ईराक फुटबॉल एसोसिएशन को मंगलवार को ईराकी सरकार ने भंग कर दिया है।
एएफसी अध्यक्ष मोहम्मद बिन हम्माम ने कहा – “ईराक फुटबॉल एसोसिएशन तथा उसकी कार्यकारिणी समिति लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए है तथा सिर्फ उनकी कॉंग्रेस के पास उन्हें भंग करने का अधिकार है।“
“एएफसी सिर्फ लोकतांत्रित तरीके से चुने गए संघ और उसकी कार्यकारिणी समिति से व्यवहार रखेगा।“
“ईराक फुटबॉल एसोसिएशन ने खराब हालात के बावजूद बेह्तरीन कार्य किया है। यह उनकी मेहनत का ही फल है कि ईराक एशियाई विजेता टीम है और उनकी युवा टीमों ने एएफसी की स्पर्धाओं तथा ओलिंपिक में अब तक अच्छा खेल दिखाया है।“
“एएफसी ईराक के खेल मंत्री से अपील करता है कि वे संघ को बहाल करें ताकि वह अपनी गतिविधियाँ जारी रख सके।“
“ऐसे सरकार के हस्तक्षेप और संघ के भंग किए जाने से ईराकी फुटबॉल और वहाँ के युवाओं पर विपरित प्रभाव पड़ेगा।“
हुसैन सईद ईराक फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष, नजिए हामौएल हरिब उपाध्यक्ष और अहमद इब्राहीम महासचिव है।
|
|
|
|
  |
|
|
|