|
|
| अब्दीश-अता, डोरडोई जीते |
बिश्केक: अब्दीश-अता ने नेफ्ची को 3-1 से हराकर किर्गिस्तान लीग के सातवें दौर के बाद तालिका में गोल औसत के आधार पर बढ़त ले ली है।
अलाइ को 1-0 से हराने वाला गत विजेता डोरडोई-डायनामो भी उन चार टीमों में है जिनके 12-12 अंक है।
अब्दीश-अता, डोरडोई, अलाइ और नेफ्ची के 12-12 अंक है।
निज़ालिएव ने पाँचवे मिनट में गोल कर नेफ्ची को आगे किया था मगर उसके 15 मिनट बाद वलेरी बेरेज़ोवस्की ने फ्री-किक के जरिए स्कोर 1-1 किया। खेल के 74वें मिनट में उसानोव ने हैडर के जरिए अब्दीश-अता को आगे किया और 90वें मिनट में व्लादिमीर वेरेवकिन ने स्कोर 3-1 किया।
डोरडोई और अलाइ के बीच पहला हाफ गोलरहित बराबर रहा और उस दौरान 26वें मिनट में इल्दर अमिरोव को रैफरी ने मैदान से बाहर भी कर दिया था। डोरडोई के कप्तान रसलन सिडिकोव ने उनका विजयी गोल 78वें मिनट में किया।
एक अन्य मैच में शेर को जश्तीक-अक-अल्टीन ने 1-0 से परास्त किया।
|
|