|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| उत्तर कोरिया ने चीन को हराया |
हो ची मिन्ह सिटी: री उन-गियोंग के एकमात्र गोल ने उत्तर कोरिया को एएफसी महिला एशियन कप में चीन पर 1-0 की जीत के साथ-साथ ग्रुप ए में अव्वल स्थान भी दिला दिया है।
उत्तर कोरिया ने पूरी तरह मैच पर नियंत्रण रखा मगर वे अपने नियंत्रण को गोलों में बदलने में नाकाम रहे। सिर्फ मिडफिल्डर री द्वारा 34वें मिनट में किया गया गोल ही उन्हें जीत दिला सका।
उन्हें अब सेमीफायनल में ग्रुप बी की उपविजेता टीम से खेलना होगा जबकि चीन का मुकाबला ग्रुप बी की विजेता टीम से होगा।
पहले हाफ में उत्तर कोरिया ने दबदबा तो बनाया मगर दोनों टीमों को काफी कम मौके मिले।
चीन को 15वें मिनट में झटका लगा जब उनकी डिफेंडर युआन फैन को चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा और उनकी जगह ली लोउ जिआहुइ ने।
शू युआन को गोल करने का मौका मिला था मगर उनका कमजोर शॉट कोरियाई गोलकीपर जोन म्योंग-हुइ को पछाड़ न सका।
किम क्वांग-मिन की टीम ने उस वक्त बढ़त ली जब बिन यान रैफरी टैमी ओग्सटन से टकराई और री ने 30 गज से शॉट लगाया जो गोलकीपर झांग के पार चला गया।
|
|
|
|
  |
|