|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| जापान, ऑस्ट्रेलिया अंतिम चार में |
हो ची मिन्ह सिटी: जापान की ऑस्ट्रेलिया पर 3-1 की जीत के बावजूद दोनों टीमों ने एएफसी महिला एशियन कप के सेमीफायनल में अपनी जगह बना ली है।
इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत थी और सिर्फ ड्रॉ उन्हें अगले दौर में प्रवेश दिला सकता था।
जापान को दूसरी ओर इस मैच को दो गोलों के अंतर से जीतना था और कोज़ुए एंडो, युकी नागासातो तथा आया मियामा ने गोल कर 48वें मिनट तक ही उन्हें 3-0 की बढ़त दे दी थी।
क्लेयर पोलकिंगहोर्न ने 70वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया का गोल दागा मगर उसके बाद और वे कोई गोल न कर सके।
दूसरी ओर दक्षिण कोरिया चीनी ताइपे को दो गोलों से अधिक के अंतर से नहीं हरा सका और उसके कारण जापान और ऑस्ट्रेलिया दोनों सेमीफायनल में पहुँचने में कामयाब रहे।
|
|
|
|
  |
|