|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| जीत के बावजूद चीनी ताइपे बाहर |
हो ची मिन्ह सिटी: चीनी ताइपे को 2-0 से हराने के बावजूद भी दक्षिण कोरिया एएफसी महिला एशियन कप के सेमीफायनल में पहुँचने में नाकाम रहा है।
किम यू-मी और किम सू-युन के गोलों ने कोरिया को जीत दिलाई। चीनी ताइपे पिछले मैच में जापान के हाथों 11-0 से हारा था।
जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ अंकों में बराबरी करने के बाद भी अन इक-सू की टीम स्पर्धा से बाहर हो गई क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया की चीनी ताइपे पर 4-0 की जीत से बेहतर नतीजा आज न पा सकी।
चीनी ताइपे की सेंग शू-ओ ने रक्षकों को छकाया था मगर उनका शॉट कोरिया की गोलकीपर जिन मिन-क्युंग ने लपका।
22वें मिनट में किम हुइ-यिओंग के कॉर्नर पर किम यू-मी ने हैडर के जरिए कोरिया का पहला गोल किया।
मैच के अतिरिक्त समय में किम सू-युन ने उनका दूसरा गोल दागा।
|
|
|
|
  |
|