|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| उत्तर कोरिया फायनल में |
हो ची मिन्ह सिटी: एएफसी महिला प्लेयर ऑफ द ईयर री कुम-सुक की हैट्रीक की मदद से उत्तर कोरिया ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराकर एएफसी महिला एशियन कप के फायनल में प्रवेश कर लिया है।
दूसरे ही मिनट में री कुम-सुक द्वारा गोल किए जाने के बाद से ऑस्ट्रेलिया पिछड़ गया था और मध्यांतर से ठीक पहले उन्होने दूसरा गोल भी किया।
उन्होने खेल के 60वें मिनट में एक और गोल कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद पर पानी फेर दिया था।
टॉम सरमानी की ऑस्ट्रेलियाई टीम को उस समय झटका लगा जब री ने गोलकीपर लिडिया विलियम्स के पार गेन्द कर दूसरे ही मिनट में स्कोर 1-0 किया।
किम यंग-अए के पास पर री ने 22वें मिनट में गोल करने का मौका चूका और उसके चार मिनट बाद ऑस्ट्रेलिया को एक अवसर मिला था मगर लिसा डे वाना का शॉट गोलकीपर जोन म्योंग-हुइ को तकलीफ न दे सका।
मध्यांतर से चार मिनट पहले री उन-सुक के पास पर री कुम-सुक ने गोल कर स्कोर 2-0 किया।
मध्यांतर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेल दिखाया मगर उत्तर कोरिया ने फिर से दबदबा कायम किया।
री कुम-सुक ने ऑस्ट्रेलियाई रक्षापंक्ति को छकाते हुए विलियम्स के पैरों के बीच से गेन्द को जाली में ड़ालकर स्कोर 3-0 किया।
|
|
|
|
  |
|