|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| चीन खिताबी मुकाबले में |
हो ची मिन्ह सिटी: स्थानापन्न खिलाड़ी वांग डान-डान के दो गोलों की बदौलत गत विजेता चीन ने जापान को 3-1 से परास्त कर एएफसी महिला एशियन कप के खिताबी मुकाबले में स्थान पा लिया है।
पहले हाफ में जापान अपनी विपक्षी टीम से बेहतर था और उन्होने दूसरे हाफ में होमारे सावा के जरिए बढ़त भी ली थी।
चीन ने उसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी और वांग ने 61वें मिनट में स्कोर 1-1 किया और उसके छह मिनट बाद उन्होने दूसरा गोल भी किया। हान दुआन ने 74वें मिनट में चीन का तीसरा गोल दागा।
रविवार को होने वाले फायनल मुकाबले में चीन का मुकाबला उत्तर कोरिया से होगा जिन्होने एक अन्य सेमीफायनल में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया है।
नवें मिनट में जापान की शिनोबु ओहनो को मौका मिला था मगर उनका शॉट बाहर चला गया तो मिज़ुहो साकागुची भी मध्यांतर से ठीक पहले बाहर मार बैठी।
खेल के 46वें मिनट में सावा ने जापान को आगे किया। उसके चार मिनट बाद जापान की आया मियामा का शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया था।
खेल के 61वें मिनट में पू वेइ के पास पर वांग ने गोल किया तो 67वें मिनट में झांग यिंग के पास पर वांग ने आसानी से गोल कर अपनी टीम को आगे किया।
हान ने 74वें मिनट में गत विजेता टीम का तीसरा गोल दागा।
|
|
|
|
  |
|