|
|
| एएफसी प्रेसिडेंट्स कप ड्रॉ 30 को |
कुआलालम्पुर: एएफसी प्रेसिडेंट्स कप 2008 के सेमीफायनल का ड्रॉ एएफसी मुख्यालय में सोमवार 30 जून को निकाला जाएगा।
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 19 सितंबर से शुरू होने वाले सेमीफायनल मुकाबलों के लिए चार टीमों को अपनी-अपनी विपक्षी टीम के बारे में पता चलेगा। स्पर्धा का फायनल मुकाबला 21 सितंबर को स्पार्टाक स्टेड़ियम पर खेला जाएगा।
मध्य एशिया की दो टीमों – किर्गिस्तान की डोरडोई-डायनामो तथा तुर्कमेनिस्तान की अश्गाबात – ने पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।
मलेशिया में 22 से 26 जून तक होने वाले ग्रुप ए की विजेता टीम के अलावा तीनों ग्रुप की श्रेष्ठ उपविजेता टीम अंतिम चार में प्रवेश करेगी।
डोरडोई-डायनामो ने पिछले दो साल से इस स्पर्धा का खिताब जीता है जबकि तजाकिस्तान के रेगार-तदाझ ने इसे 2005 में जीता था।
|
|