|
|
| रेगार की पहली हार |
दुशानबे: गत विजेता रेगार-तदाझ को तजाकिस्तान लीग के इस सत्र में पहली बार हार का मुँह देखना पड़ा जब उसे खुदजंद ने 1-0 से हराया।
रेगार के पूर्व स्ट्राइकर मंसूर खाकिमोव ने मैच का एकमेव गोल 79वें मिनट में किया।
इस हार के बावजूद एएफसी प्रेसिडेंट्स कप के शुरूआती संस्करण की विजेता टीम 23 अंक पर बनी हुई है और वह परवोज़ से एक अंक से आगे है जिसने डायनामो को 4-3 से शिकस्त दी।
रेगार को एएफसी प्रेसिडेंट्स कप ग्रुप ए में नेपाल पुलिस क्लब, पाकिस्तान के वापदा और बांग्लादेश के अबाहानी से कुआलालम्पुर में खेलना है।
अगर रेगार इस ग्रुप में शीर्ष पर रहता है तो वह सेमीफायनल में पहुँचने वाला मध्य एशिया का तीसरा क्लब बन जाएगा। इसके पहले किर्गिस्तान का डोरडोई-डायनामो और तुर्कमेनिस्तान का अश्गाबात पहले ही अंतिम चार में पहुँच चुके है।
|
|