|
|
  |
 |
| विज़न एशिया |
 |
|
|
| चीन के लिए चेलसी का सहयोग |
हॉंगकॉंग: चीन सुपर लीग की टीम चेंगडू ब्लेड्स के साथ मकाऊ में अगले माह मैच के साथ चेलसी ने सिचुआन भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए कई कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।
इंग्लिश प्रीमीयर लीग का क्लब ब्लेड्स के साथ 26 जुलाई को खेलेगा।
क्लब ने पहले ही दक्षिणी चीनी शहर गुआंगझोउ में गुआंगझोउ फार्मास्यूटिकल के साथ 23 जुलाई और कुआलालम्पुर में 29 जुलाई को मलेशियाई टीम के साथ भी मैच खेलना तय किया था।
चेलसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर केनयॉन ने कहा कि वे भूकंप के इलाके चेंगडू से वाकिफ है क्योंकि वह एएफसी के विज़न चीन का शहर है।
“हम इस मैच को मकाऊ में खेलकर खुश है क्योंकि वह चेंगडू के साथ हमारे संबंधों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।“
“हम चेंगडू में मैच खेलना चाहते थे मगर स्वाभाविक कारणों से यह संभव नहीं हो सका।“
|
|
|
|
  |
|