| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| एएफसी एशियन कप का ड्रॉ 3 जुलाई को |
कुआलालम्पुर: 2010 फीफा विश्व कप के एशियाई पात्रता दौर के 27 जून को होने वाले ड्रॉ के एक सप्ताह बाद कतर की राजधानी दोहा में एएफसी एशियन कप 2011 के अंतिम पात्रता दौर का ड्रॉ निकाला जाएगा।
3 जुलाई को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे एएफसी की सबसे प्रतिष्ठित स्पर्धा का ड्रॉ अस्पायर डोम में निकाला जाएगा।
इस दौरान 20 टीमों को पाँच ग्रुप में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक ग्रुप की दो श्रेष्ठ टीमें मुख्य स्पर्धा में प्रवेश करेंगी।
एएफसी एशियन कप 2007 विजेता ईराक, उपविजेता सऊदी अरब और तीसरे स्थान के दक्षिण कोरिया के अलावा मेजबान कतर और एएफसी चैलेंज कप 2008 तथा 2010 की विजेता टीमों को मुख्य स्पर्धा में सीधे प्रवेश मिलेगा।
प्रारंभिक दौर में लेबनान ने मालदीव्स को दो चरणों के मुकाबले में हराकर अंतिम पात्रता दौर में प्रवेश पाया था।
एएफसी एशियन कप 2007 तथा उसके पात्रता दौर के नतीजों के आधार पर अंतिम दौर के ड्रॉ में वरीयता दी जाएगी।
पिछले स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहने वाले जापान को पहली तो ऑस्ट्रेलिया, ईरान और उज़बेकिस्तान को क्रमश: दूसरी से चौथी वरीयता दी जाएगी।
अंतिम पात्रता दौर के मुकाबलों का कार्यक्रम एएफसी द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा।
|
|
|
|
  |
|
|
|