| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| एएफसी, आयएनजी के बीच करार |
हॉंगकॉंग: एएफसी ने अपने व्यावसायिक साझेदार वर्ल्ड स्पोर्ट ग्रुप की उपस्थिति में विश्व स्तरीय वित्तीय संस्था आयएनजी के साथ चार साल के प्रायोजन करार पर आज दस्तखत किए है।
एएफसी अध्यक्ष मोहम्मद बिन हम्माम ने आयएनजी एक्सिक्यूटिव बोर्ड के सदस्य और एशियाई प्रांत के चेयरमेन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी हांस वान डर नूरडा के साथ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
इस समारोह में वर्ल्ड स्पोर्ट ग्रुप (पूर्व एशिया) के अध्यक्ष निक मोल्ड, हॉंगकॉंग फुटबॉल एसोसिएशन तथा ओलिंपिक कमेटी ऑफ हॉंगकॉंग के अध्यक्ष तिमोथी फोक और हॉंगकॉंग फुटबॉल एसोसिएशन के चेयरमेन ब्रायन लेउंग भी इस अवसर पर मौजूद थे।
आयएनजी का प्रायोजन करार सितंबर 2008 में शुरू होगा जब 2010 फीफा विश्व कप पात्रता दौर के चौथे चरण के मैच खेले जाना है।
वर्ष 2012 तक चलने वाले इस करार में आयएनजी की साझेदारी के दौरान एएफसी एशियन कप 2011, 2012 ओलिंपिक पात्रता दौर, एएफसी अंडर-19 तथा अंडर-16 चैम्पियनशिप 2010 तथा 2012, एएफसी महिला एशियन कप तथा एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप स्पर्धाएँ होंगी जिसमें कुल 300 मैच खेले जाना संभावित है।
बिन हम्माम ने करार पर प्रसन्नता जाहीर करते हुए कहा कि यह एशियाई फुटबॉल की लोकप्रियता दर्शाता है।
“आयएनजी वर्ष 2005 से एशियाई फुटबॉल का सहयोग कर रहा है और उनका नवीन चार वर्षीय करार इसे नई ऊँचाईयों पर पहुँचाएगा।“
“एशियाई फुटबॉल तरक्की की राह पर है और हमें खुशी है कि आयएनजी जैसी विश्व की बड़ी कंपनियाँ एशिया के सबसे बड़े खेल और उसके खिलाड़ियों को सहयोग कर रही है।“
वान डर नूरडा ने कहा – “आयएनजी को एएफसी का बड़ा प्रायोजक बनने पर गर्व है। एशियाई फुटबॉल की लोकप्रियता बढ़ रही है और हमें विश्वास है कि इस नए करार से आयएनजी के ब्रांड का प्रचार होगा और हम अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगे।“
|
|
|
|
  |
|
|
|