|
|
| रेगार क्वालिफाई होने का दावेदार |
 |
| Regar-TadAZ team. |
कुआलालम्पुर: एएफसी प्रेसिडेंट्स कप ग्रुप ए के रविवार को यहाँ शुरू होने वाले पात्रता दौर को जीतकर तजाकिस्तान का रेगार-तदाझ अगले दौर में जाने का प्रमुख दावेदार है।
इस पात्रता दौर में बांग्लादेश विजेता अबाहानी, नेपाल पुलिस क्लब और पाकिस्तान का वापदा भी हिस्सा ले रहा है।
दो बार से एएफसी प्रेसिडेंट्स कप खिताब जीत रहे किर्गिस्तान के डोरडोई-डायनामो और तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात ने पहले ही स्पर्धा के सेमीफायनल में प्रवेश कर लिया है।
इस ग्रुप ए की विजेता टीम के अलावा तीनों ग्रुप की एक श्रेष्ठ उपविजेता टीम भी सेमीफायनल में प्रवेश करेगी।
रेगार-तदाझ ने तीन साल पहले काठमांडू में डोरडोई को 3-0 से हराकर एएफसी प्रेसिडेंट्स कप का खिताब जीता था मगर पिछले साल वह नेपाल के महेन्द्र पुलिस क्लब के हाथों सेमीफायनल में 2-1 से हार गए थे।
वापदा ने 2005 के संस्करण में भाग लिया था और वह ग्रुप में एक भी मैच नहीं जीत पाए थे।
नेपाल पुलिस क्लब को पहले मैच में अबाहानी से होगा तो रेगार को वापदा से खेलना होगा।
मुख्य स्पर्धा 19 से 21 सितंबर तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक के स्पार्टाक स्टेड़ियम पर खेली जाना है।
|
|