|
|
| रेगार, नेपाल पुलिस जीते |
कुआलालम्पुर: पूर्व विजेता रेगार-तदाझ और नेपाल पुलिस क्लब ने एएफसी प्रेसिडेंट्स कप के ग्रुप ए में अपने-अपने पहले मैच जीत लिए है।
रविवार को एमबीपीजे स्टेड़ियम पर रेगार ने पाकिस्तान के वापदा को 2-1 से हराया तो जुमानु राय की हैट्रीक ने नेपाली क्लब को बांग्लादेश के अबाहानी पर 4-0 की जीत दिलाई।
अनंता थापा ने पिछले साल की उपविजेता टीम को 15वें मिनट में आगे किया था तो जुमानु राय ने उसके तीन मिनट बाद स्कोर 2-0 किया।
एएफसी चैलेंज कप के पात्रता दौर में नेपाल के लिए तीन गोल दागने वाले जुमानु ने 56वें मिनट में स्कोर 3-0 किया और 70वें मिनट में पेनल्टी के जरिए अपनी हैट्रीक पूरी की।
एक अन्य मैच में दावरोन्दझोन तुखतासानोव ने 76वें मिनट में तजाकिस्तान के क्लब का विजयी गोल किया।
उसके पहले बख्तियोर हसानोव ने आठवें मिनट में रेगार को आगे किया था मगर इमरान नियाज़ी ने वापदा को 24वें मिनट में बराबरी दिलाई थी।
मंगलवार को नेपाली क्लब को वापदा से तो रेगार को अबाहानी से खेलना है।
|
|