|
|
| रेगार की दूसरी जीत |
कुआलालम्पुर: तजाकिस्तान के रेगार-तदाझ ने एएफसी प्रेसिडेंट्स कप ग्रुप ए में बांग्लादेश के अबाहानी को 2-1 से हराया तो नेपाल पुलिस क्लब को पाकिस्तान के वापदा ने 1-1 पर रोक लिया है।
तजाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इब्रागुइम रबिमोव ने पूर्व विजेता टीम का खाता 15वें मिनट में खोला मगर घाना के अवदु इब्राहिम ने उसके दस मिनट बाद अबाहानी को बराबरी दिलाई।
हाफ टाइम से ठीक पहले जामशेद इस्मोइलोव ने गोल कर तजाकिस्तान को लगातार दूसरी जीत दिलाई।
एक अन्य मैच में ज़ुल्फिकार अली शाह ने वापदा को 78वें मिनट में आगे किया मगर जुमानु राय ने मैच समाप्त होने से एक मिनट पहले गोल कर नेपाली क्लब को एक अंक दिलाया।
गुरूवार को रेगार को नेपाल पुलिस क्लब से तो अबाहानी को वापदा से खेलना है।
|
|