|
|
  |
 |
| विज़न एशिया |
 |
|
|
| ऐड-27: प्रशिक्षकों मिलेगी नौकरी |
कुआलालम्पुर: एएफसी के सत्रह सदस्य संगठनों के 25 नए प्रशिक्षकों को एएफसी के ऐड-27 प्रोग्राम के तहत नौकरी मिलेगी।
विज़न एशिया के तहत एएफसी अपने फेस्टिवल में ‘सी’ सर्टिफिकेट कोर्स पास करने वाले प्रशिक्षकों की तनख्वाह देगा।
ईराक और तजाकिस्तान इससे इस साल लाभांवित होने वाले पहले संघ बन गए है।
27 सदस्य संगठन अपने यहाँ ग्रासरूट्स तथा यूथ फुटबॉल के विकास के लिए इन प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर सकते है।
इस प्रोग्राम के तहत फेस्टिवल में इन संघों को सिर्फ युवा और पूर्व खिलाड़ियों को ही कोर्स के लिए भेजना होता है।
इसके अलावा कुछ प्रशिक्षकों का चयन एएफसी प्रोजेक्ट फ्यूचर प्रोग्राम में भी किया जाएगा ताकि उनका जल्द विकास हो सके।
ईराक और तजाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, भूटान, कम्बोडिया, उत्तर कोरिया, गुआम, किर्गिस्तान, लेबनान, मालदीव्स, नेपाल, पाकिस्तान, फिलिपींस, श्रीलंका, सीरीया, उज़बेकिस्तान और यमन इससे लाभांवित होंगे।
|
|
|
|
  |
|