|
कुआलालम्पुर: एएफसी महिला एशियन कप के सेमीफायनल में पहुँची प्रत्येक टीम से दो-दो खिलाड़ी इस साल के एएफसी महिला प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड की दौड़ में है।
इस अवॉर्ड को पिछले साल जीतने वाली और उत्तर कोरिया को एएफसी महिला एशियन कप खिताब दिलाने वाली री कुम-सुक के साथ स्पर्धा में सबसे ज्यादा गोल करने वाली जापान की होमारे सावा इस सूची में शामिल है।
वर्ष 2004 में एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गई सावा पिछले साल री के बाद दूसरे नंबर पर थी।
उत्तर कोरिया की मिडफिल्डर री उन-गियोंग भी इस अवॉर्ड की दौड़ में है तो सुन वेन से चीन की बागड़ोर संभालने वाली शू युआन और स्ट्राइकर कू फेइफेइ को भी सूची में जगह मिली है।
ऑस्ट्रेलिया की हीथर गैरिओक के अलावा पिछले साल तीसरे स्थान पर रही कोलेट मॅककलम इस बार भी लिस्ट में है।
जापान को तीसरा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली अया मियामा का नाम भी इस सूची में है।
दूसरा एएफसी महिला अवॉर्ड समारोह 20 नवंबर को मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में आयोजित किया जाएगा।
दावेदार
उत्तर कोरिया
री कुम-सुक (अप्रैल 25, उत्तर कोरिया)
री उन-गियोंग (वोलमीडो स्पोर्ट्स क्लब, उत्तर कोरिया)
चीन
शू युआन (शंघाई क्लब, चीन)
कू फेइफेइ (आर्मी क्लब, चीन)
जापान
होमारे सावा (एनटीवी बेलेज़ा, जापान)
अया मियामा (ओकायामा युनोसातो बेले, जापान)
ऑस्ट्रेलिया
हीथर गैरिओक (फॉर्च्यूना जोरिंग, डेनमार्क)
कोलेट मॅककलम (पाली ब्लूज़, अमेरिका)
|