|
|
| डोरडोई को कांत ने रोका |
बिश्केक: गत विजेता डोरडोई-डायनामो को किर्गिस्तान लीग में निचले क्रम के कांत-77 ने गोलरहित बराबरी पर रोक लिया है।
इस नतीजे के कारण अब्दीश-अता लीग तालिका में अव्वल स्थान पर आ गया है। अब्दीश-अता ने शेर को 3-0 से शिकस्त दी।
इस मैच से पहले अब्दीश-अता और डोरडोई दोनों के सात-सात मैचों के बाद 19 अंक थे और डोरडोई से इस मैच को आसानी से जीतने की अपेक्षा की जा रही थी।
अब्दीश-अता की जीत में हुर्शीद लुतफुल्लाएव (39; पेनल्टी तथा 78) और अलमाज़ मिर्ज़ालिएव (65) ने गोल दागे। इन दो गोलों के साथ लुतफुल्लाएव आठ गोल कर लीग के इस सत्र में गोल करने वालों की सूची में आगे हो गए है।
|
|