|
|
| आसान ड्रॉ से वोरियांको खुश |
बिश्केक: डोरडोई-डायनामो के कोच सर्गी वोरियांको ने इस बात को माना की एएफसी प्रेसिडेंट्स कप के सेमीफायनल में नेपाल पुलिस क्लब को पाकर वे खुश है।
रूस के इस कोच ने पिछले साल के उपविजेता क्लब के बारे में कहा – “हम नेपाल पुलिस क्लब को पहले मैच में पाकर खुश है।“
पिछले साल के फायनल में डोरडोई ने इसी क्लब को हराकर खिताब जीता था।
नेपाल पुलिस क्लब श्रेष्ठ उपविजेता टीम के नाते अंतिम चार में पहुँचा है। ग्रुप सी के मैचों में उसने अबाहानी को 4-0 से रौन्दा था मगर उसके पाकिस्तान के वापदा ने उन्हें 1-1 और फिर ग्रुप विजेता रेगार-तदाझ ने उन्हें 2-2 पर रोका था।
वोरियांको का कहना है कि पिछले साल के फायनल में जीत के कारण मानसिक रूप से उनकी टीम का पलड़ा भारी रहेगा।
“दुर्भाग्य से मैने इस नेपाली टीम का एक भी मैच नहीं देखा है मगर मुझे पता है कि इसी क्लब को पिछले साल डोरडोई ने फायनल में हराया था।“
“हम अब एक नई टीम बना रहे है और एएफसी प्रेसिडेंट्स कप पुन: जीतना हमारा ध्येय है।“
|
|