|
|
  |
 |
| विज़न एशिया |
 |
|
|
| विज़न दिल्ली पर वर्कशॉप गुरूवार को |
कुआलालम्पुर: भारत का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल विज़न एशिया के तहत दिल्ली प्रोजेक्ट को फिर से शुरू कराने के लिए गुरूवार 10 जुलाई को एएफसी मुख्यालय आ रहा है।
इस सात सदस्यीय दल में केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय माकन, दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री अरविन्द सिंह लवली, ट्रांसपोर्ट मंत्री हारून युसुफ, दिल्ली सॉकर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, महासचिव एनके भाटिया, कोषाध्यक्ष सैयद शाहीन और दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में अतिरिक्त आयुक्त नरेश कुमार शामिल होंगे।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत की राजधानी में विज़न प्रोजेक्ट को पुन: शुरू कर विकास कार्यक्रम को अंतिम रूप देना है।
इस कार्यशाला में दिल्ली सॉकर एसोसिएशन के विधान, प्रबन्धन, ग्रासरूट्स तथा यूथ प्रोग्राम, स्कूल लीग, कोचिंग तथा रैफरिंग विकास पर बातचीत होगी।
दोनों पक्ष इस दौरान नए कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे।
|
|
|
|
  |
|