|
|
  |
 |
| विज़न एशिया |
 |
|
|
| दिल्ली प्रोजेक्ट फिर पटरी पर |
कुआलालम्पुर: दिल्ली सॉकर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने राजधानी में विज़न इंडिया प्रोजेक्ट को देश का सबसे सफल प्रोजेक्ट बनाने की बात कही है।
विज़न इंडिया-प्रोजेक्ट दिल्ली पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में चोपड़ा ने कहा – “यह प्रोजेक्ट हमारी प्राथमिकता होगा और हम इस बात की तसदीक करेंगे कि यह देश के अन्य प्रोजेक्ट्स से बेहतर हो।“
उन्होने कहा कि फीफा के अनुसार दिल्ली सॉकर एसोसिएशन के विधान को बदलने के लिए एक समिति भी बनाई गई है।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री अरविंद सिंह लवली ने इस प्रोजेक्ट को राज्य सरकार की मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही दिल्ली के हर झोन में एक-एक फुटबॉल मैदान होंगे।
उन्होने कहा – “दिल्ली सरकार की नई खेल नीति के तहत सभी स्कूलों को पाँच खेलों में अपनी टीमें उतारना जरूरी किया जा रहा है और हमें लगता है कि फुटबॉल इसका अहम हिस्सा होगा।“
एएफसी महासचिव डाटो पॉल मोनी सेम्यूएल ने खेल के विकास में सरकार के योगदान पर बल देते हुए कहा – “खेल को पेशेवर बनाना और सरकार का सहयोग दोनों खेल के विकास के लिए जरूरी है।“
“फीफा तथा एएफसी भारत तथा चीन में खेल के विकास के लिए जोरों से प्रयत्न कर रहे है। चीन ने तो विकास की दिशा में ऊँची छलांग लगाई है मगर भारत को अभी काफी कुछ करना है।“
दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री हारून युसुफ, दिल्ली सॉकर एसोसिएशन के महासचिव एनके भाटिया और कोषाध्यक्ष सैयद शाहीन भी इस अवसर पर मौजूद थे।
|
|
|
|
  |
|