| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| अज़ीम अध्यक्ष निर्वाचित |
माले: अली अज़ीम को मालदीव फुटबॉल एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है।
फीफा और एएफसी के निरीक्षण में हुए चुनावों में 38 वर्षीय अज़ीम को 11 क्लबों में से सात के वोट मिले जबकि पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद कलीम को सिर्फ चार वोट मिले।
जीत के बाद अज़ीम ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्लबों को आत्म-निर्भर बनाने की होगी।
“मालदीव में क्लबों के पास सुविधाओं और पैसे की कमी है। मैं उन्हें व्यावसायिक ढांचे में ढालना चाहता हूँ ताकि वे लंबे समय तक अपना खर्च चला सके।“
उन्होने कहा कि वे संघ के प्रशासन को भी चुस्त-दुरूस्त बनाना चाहते है। “मैं प्रशासन का एक सही ढांचा बनाना चाहता हूँ। हम काफी समय से संघ चला रहे है मगर हमारे पास स्पर्धाओं के नियम और दिशा-निर्देश तक नहीं है।“
उन्होने कहा कि युवा विकास के कार्यक्रम वे जल्द से जल्द शुरू करना चाहते है जिसमें स्कूल फुटबॉल स्पर्धा प्रमुख होगी।
|
|
|
|
  |
|
|
|