|
|
| चोनबुरी ने पीईए की बढ़त घटाई |
बैंकॉकः बैंकॉक यूनिवर्सिटी के साथ अपना २१वें दौर का मैच १-१ से बराबर रहने के कारण प्रोविंशियल इलेक्ट्रिकल अथॉरिटी (पीईए) की थाईलैंड लीग में बढ़त घट गई है।
चोनबुरी ने इसका फायदा उठाते हुए कोक-बंगप्रा को १-० से हराया। अब वह ४२ अंकों पर है जो पीईए से एक ही अंक कम है।
बीईसी टेरो ससाना की और आगेकूच की उम्मीद को उस वक्त झटका लगा जब उन्हें टीओटी ने १-१ पर रोका।
अन्य मैचों में ओसोत्सपा ने पोर्ट अथॉरिटी को १-१ पर रोका, नाखोन पाथोम ने बैंकॉक बैंक को २-० से हराया, थाईलैंड टोबेको मोनोपॉली को थाई आर्मी ने गोलरहित बराबरी पर रोका तो क्रुंग थाई बैंक को समुत सोंगख्रान ने १-० से हराया।
|
|