|
|
| अल कुवा अल जविया अंतिम चार में |
बगदादः अल कुवा अल जविया ने अल नजफ को पेनल्टी शूट-आऊट में ८-७ से परास्त कर ईराक लीग के अंतिम चार में जगह बना ली है।
अल नजफ को प्ले ऑफ के इस आखिरी मैच में सिर्फ ड्रॉ की दरकार थी और दसवें मिनट में अकील मोहम्मद ने उन्हें बढ़त भी दिलाई मगर अहमद अयाद (४८) तथा मोहम्मद हनोन मश्कूर (७२) ने अल कुवा अल जविया के लिए गोल कर मैच को अतिरिक्त समय में धकेला।
रफिद इब्राहीम ने ९६वें मिनट में अल कुवा अल जविया को ३-१ से आगे कर दिया था मगर हातम साहेब ने ११५वें मिनट में अल नजफ का गोल कर मैच को पेनल्टी शूट-आऊट में पहुँचाया जिसे अल कुवा अल जविया ने ८-७ से जीता।
उनका २१ अगस्त को होने वाले सेमीफायनल में मुकाबला गत विजेता अर्बिल से होगा तो उसके एक दिन पहले दूसरे सेमीफायनल में अल झवरा को दुहोक से खेलना है।
|
|