|
|

|
 |
| ए.सी.एल. |
 |
|
|
| अल कदसिया को बढ़त |
दोहाः बदर अल मुतवा की हैट्रीक के कारण एएफसी चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फायनल में पहुँचे कुवैत के अल कदसिया ने गल्फ क्लब चैम्पियनशिप में कतर के अल खोर को ५-० से रौंद दिया है।
इस जीत के कारण अल कदसिया ग्रुप ए की तालिका में छह अंक लेकर आगे है जो बहरीन के अल मुहर्रक से तीन अंक ज्यादा है। बहरीनी क्लब ने ओमान के अल नाहदा को हराया।
अल मुतवा ने अपने क्लब का खाता आठवें मिनट में खोला और उसके चार मिनट बाद स्कोर २-० किया। सलिम बेन अशूर ने २६वें मिनट में तीसरा गोल किया तो अल मुतवा ने अपनी हैट्रीक ६४वें मिनट में पूरी की। सलिह अल शेख ने उनका पाँचवा गोल उसके ११ मिनट बाद दागा।
रिको (४४) तथा अब्दुल्ला अल दखिल (७४) ने मुहर्रक के गोल किए।
|
|
|
|
  |
|