|
|

|
 |
| २०१० फीफा वर्ल्ड कप |
 |
|
|
| ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका ने रोका |
लंदनः २०१० फीफा विश्व कप पात्रता दौर की तैयारी कर रहे ऑस्ट्रेलिया को अगले विश्व कप के मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने यहाँ खेले गए एक मैत्री मैच में २-२ पर रोक लिया है।
सियाबोंगा कोसी के जरिए दक्षिण अफ्रीका ने पहले बढ़त ली तो जोशुआ कैनेडी और माइल स्टर्जोवस्की ने ऑस्ट्रेलिया को मध्यांतर से पहले २-१ से आगे किया। दूसरे हाफ में मोदिसे ने गोल कर स्कोर २-२ किया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट चिपरफील्ड ने चोट से उबरने के बाद देश के लिए पहला मैच खेला तो फूलहम के मार्क श्वार्ज़र ज्यादा बार देश का प्रतिनिधित्व करने वाले नवें खिलाड़ी बने।
खेल के २१वें मिनट में मॅककार्थी के पास पर कोसी ने गोल कर दक्षिण अफ्रीका को आगे किया था तो विंस ग्रेला के पास पर स्टर्जोवस्की ने स्कोर १-१ किया।
खेल के ३६वें मिनट में मार्क ब्रेसियानो की फ्री-किक पर कैनेडी ने हैडर के जरिए उनका दूसरा गोल किया। मोदिसे ने ५५वें मिनट में स्कोर २-२ किया।
|
|
|
|
  |
|