|
|

|
 |
| २०१० फीफा वर्ल्ड कप |
 |
|
|
| 'उज़बेकिस्तान से मिलेगी कड़ी चुनौती' |
सिडनीः ऑस्ट्रेलिया को उज़बेकिस्तान के खिलाफ होने वाला अपना विश्व कप पात्रता दौर मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।
जापान, बहरीन और कतर भी उनके ग्रुप में है मगर वह अपने अभियान की शुरूआत उज़बेकिस्तान के खिलाफ अगले माह करने वाला है।
ऑस्ट्रेलिया के सितारा खिलाड़ी लुकास नील ने माना कि उज़बेकिस्तान टीम के बारे में उन्हें कोई ज्यादा जानकारी नहीं है और यह कड़ी चुनौती हो सकती है।
'मुझे लगता है कि यह मैच विश्व कप पात्रता दौर में हमारे लिए सबसे कड़ी चुनौती होगा।'
'हम किसी अनजान टीम से खेलने जा रहे है और जहाँ के वातावरण में खेलने की हमें आदत नहीं है।'
'हमें यह नहीं पता है कि हम उनसे कैसे खेल की अपेक्षा करें और यह एक चुनौती होगी।'
नील ने माना कि २००६ विश्व कप में उनकी टीम के प्रदर्शन के बाद दबाव टीम पर है।
ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर मार्क श्वार्ज़र ने कहा - 'हमने पिछले साल के एशियन कप में उज़बेकिस्तान को काफी कम देखा था मगर वह अच्छी टीम है।'
'यह मैच हमारे लिए काफी दिक्कत वाला हो सकता है।'
|
|
|
|
  |
|