|
|
| माणिक बने बांग्लादेश के कोच |
ढाकाः बांग्लादेश फुटबॉल फेडरेशन ने हाल ही में शफिकुल इस्लाम माणिक को अपनी राष्ट्रीय टीम का नया कोच बनाया है।
४२ वर्षीय माणिक पूर्व में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे है और अपने १२ सालों के कोचिंग करियर में उन्होने मुक्तिजोधा और मोहम्मडन जैसे क्लबों का मार्गदर्शन किया है।
संघ ने माणिक को साढे तीन माह के लिए रखा है। १९९८ में वे ब्राजील के बोताफोगो में क्लब की ओर से गए थे और उनके पास एएफसी बी कोचिंग लायसेंस भी है।
संघ के उपाध्यक्ष बादल रॉय ने कहा - 'हम उनसे कोई चमत्कार की उम्मीद नहीं कर रहे है मगर हम उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उनका रवैया अगर बेहतर रहा तो हम उन्हें लंबे समय के लिए भी रख सकते है।'
माणिक अबु युसुफ का स्थान लेंगे जिन्होने सैफ चैम्पियनशिप में खराब प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
माणिक ने कहा - 'मुझे पता है कि राष्ट्रीय टीम का कोच होने के नाते दबाव काफी होता है। मैं यहाँ लंबे समय तक रहना चाहता हूँ और टीम को सफलता दिलाने के लिए कटिबद्ध हूँ।'
|
|