|
|

|
 |
| २०१० फीफा वर्ल्ड कप |
 |
|
|
| उरूग्वे से हारा जापान |
सापोरोः जापान को दो बार विश्व कप जीत चुके उरूग्वे ने विश्व कप पात्रता दौर की तैयारियों के लिए खेले गए एक मैत्री मैच में ३-१ से हरा दिया है।
दूसरे हाफ की शुरूआत में हुए आत्मघाती गोल के कारण उरूग्वे पिछड़ गया था मगर जापानी रक्षक की गलती का फायदा उठाते हुए सेबास्टियन एगुरेन ने ५५वें मिनट में स्कोर १-१ किया।
खेल के ८३वें मिनट में इग्नासियो गोंज़ालेज़ ने लुइस सौरेज़ के पास पर एक और गोल किया।
जापान ने उसके बाद कई आक्रमण किए मगर प्रत्युत्तर में आक्रमण कर सेबास्टियन अबरेउ ने गोल कर स्कोर ३-१ किया।
जापानी कोच ताकेशी ओकाडा ने कहा - 'मुझे इस हार को स्वीकार करना होगा। उरूग्वे एक अच्छी टीम है। मुझे आशा थी कि मेरे खिलाड़ी अच्छे टीमवर्क के कारण उनका सामना बेहतर ढंग से करेंगे।'
जापान को विश्व कप पात्रता दौर के अपने पहले मैच में बहरीन से मनामा में ६ सितंबर को खेलना है।
|
|
|
|
  |
|