|
|
| पीईए थाईलैंड में आगे |
बैंकॉकः प्रोविंशियल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (पीईए) ने पोर्ट अथॉरिटी को २-० से हराकर थाईलैंड लीग के २२वें दौर के बाद खिताब की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है।
सत्र की उनकी इस १४वीं जीत में रोनाचाइ रंगसियो ने १४वें तथा ५६वें मिनिटों में गोल किया। इसके बाद उनकी व्यक्तिगत गोल संख्या १३ पर पहुँच गई है और वे बीईसी टेरो ससाना के अनोन संगसानोइ के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर है।
इस जीत के बाद पीईए गत विजेता चोनबुरी से तीन अंकों से आगे हो गया हिअ जिन्हें ओसोत्सपा ने १-१ पर रोका।
ताना चनाबुत ने मध्यांतर से तीन मिनट बाद चोनबुरी को आगे किया था मगर सुमन्या पुरिसय ने मैच समाप्त होने से सात मिनट पहले गोल कर अपने क्लब को एक अंक दिलाया।
|
|