|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| जेम्स, हगिंस कनाडा जाएँगे |
वॅनकूवर: केदाह की ओर से इस साल खेले सेंट विंसेंट और ग्रेनाडिंस के मर्लोन जेम्स और कोर्निलस हगिंस कनाडा के वॅनकूवर व्हाइटकैप्स क्लब की ओर से खेलेंगे।
पिछले सत्र में मलेशिया के श्रेष्ठ और दूसरे नंबर के विदेशी खिलाड़ी चुने गए यह दोनों खिलाड़ियों के जाने से केदाह को झटका लगा है जिन्हें एएफसी कप क्वार्टर फायनल में बहरीन के अल मुहर्रक से खेलना है।
व्हाइटकैप्स में यह दोनों खिलाड़ी जापान के ताकाशी हिरानो के साथ खेलेंगे जिन्होने ओमिया अर्दिजा छोड़कर अमेरिकी टीम के साथ करार किया है।
|
|
|
|
  |
|