|
|
  |
 |
| विज़न एशिया |
 |
|
|
| बिजेन की हैट्रीक से नीसा जीता |
इम्फाल: एम. बिजेन सिंह द्वारा लगाई गई हैट्रीक की बदौलत नॉर्थ इम्फाल स्पोर्टिंग एसोसिएशन (नीसा) ने मणीपुर राज्य लीग में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए ईस्ट स्पोर्टिंग यूनियन को 3-1 से मात दी है।
नीसा ने तालिका में त्रुगपु को पछाड़कर पुन: बढ़त हासिल कर ली है। त्रुगपु को सदर्न स्पोर्टिंग यूनियन ने 2-2 पर रोका।
बिजेन ने एस. हेरोजीत सिंह के पास पर 25वें मिनट में अपनी टीम का खाता खोला।
उसके दो ही मिनट बाद बिजेन ने स्कोर 2-0 किया और अपनी हैट्रीक उन्होने 72वें मिनट में पूरी की जब जिम्मी सिंह को गिराने के कारण नीसा को पेनल्टी मिली थी। मेजबान टीम का एकमेव गोल इओम्बा सिंह ने 80वें मिनट में किया।
|
|
|
|
  |
|