|
|

|
 |
| २०१० फीफा वर्ल्ड कप |
 |
|
|
| विश्व कप प्राथमिकता नहीं: उस्मानोव |
ज़्यूरिख: उज़बेकिस्तान को भले ही अब भी 2010 फीफा विश्व कप में खेलने की आशा हो मगर उनके फुटबॉल प्रमुख का कहना है कि यह उनकी प्राथमिकता नहीं है।
उज़बेकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष मिरबरोर उस्मानोव ने फीफा.कॉम को कहा कि उज़बेकिस्तान को विश्व फुटबॉल में अपना नाम कमाने के लिए अभी पाँच साल का वक्त और लगेगा।
फीफा मुख्यालय में फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर से मिलने आए उस्मानोव ने कहा – “दो शुरूआती मैच हारने के बाद भी मुझे लगता है कि हम विश्व कप में पहुँच सकते है मगर वर्तमान में यह हमारी प्राथमिकता नहीं है। हम वर्तमान में यह कर पाने की स्थिति में नहीं है।“
“वर्तमान में जो विकास कार्य हमारे देश में चल रहे है उसे देखते हुए लगता है कि हमें चार से पाँच साल का समय और लगेगा।“
नए नेशनल स्टेड़ियम के निर्माण के अलावा वहाँ ताशकंत फुटबॉल पार्क भी बनाया जा रहा है जो अगले साल अक्टूबर तक चालु हो सकेगा।
“हमारी सरकार फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने के लिए भरपुर प्रयास कर रही है। उन्होने पिछले दो सालों में 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए है जिसमें युवा अकादमी भी शामिल है।“
|
|
|
|
  |
|