|
|
| बाथने बने यूएई के नए कोच |
दुबई: ब्रुनो मेत्सु के सहायक रहे फ्रांस के डोमिनिक बाथने को यूएई ने अपना नया कोच नियुक्त किया है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार बाथने ने एक साल का करार किया है मगर फेडरेशन के वक्तव्य में इस बात का कोई संकेत नहीं है।
संघ ने कहा – बाथने राष्ट्रीय टीम के कोच नाते 25 सितंबर से काम करना शुरू करेंगे।
बाथने को टीम का मार्गदर्शन 2010 फीफा विश्व कप और एएफसी एशियन कप 2011 के पात्रता दौर और 14 जनवरी को ओमान में शुरू हो रहे गल्फ गप में करेंगे।
मेत्सु ने फीफा विश्व कप पात्रता दौर के दो मैच हारने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
2005 में एएफसी एशियन कप के पात्रता दौर के समय बाथने यूएई के कार्यवाहक कोच थे। उन्हें अब टीम को 15 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ होने वाले पात्रता दौर के लिए तैयार करना है। टीम इसके पहले जापान से 9 अक्टूबर को एक मैत्री मैच खेलेगी।
|
|