|
|
| उज़बेकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे नाका |
टोक्यो: सेल्टिक के शुनसुके नाकामुरा सहित यूरोप में खेल रहे तीन खिलाड़ियों को जापान के कोच ताकेशी ओकाडा ने उज़बेकिस्तान के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप पात्रता दौर मैच के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।
नाकामुरा, आइंट्राक्ट फ्रैंकफर्ट के जुनिची इनामोटो और वोल्फसबर्ग के मकोतो हसेबे 26 सदस्यीय उस दल में शामिल है जो यूएई के साथ अगले सप्ताह एक मैत्री मैच खेलेगी और 15 अक्टूबर को साइतामा में उज़बेकिस्तान से खेलेगी।
जापान ने पहले मैच में बहरीन को 3-2 से हराकर विजयी शुरूआत की थी मगर ओकाडा का मानना है कि यह आराम का वक्त नहीं है।
उन्होने कहा – “कुछ भी हो हमें उज़बेकिस्तान को घरेलु मैदान पर हराना है जिसके कारण ही मैने इन तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है।“
“उज़बेकिस्तान के खिलाफ मैच हमारा दूसरा मैच होगा। इस बात से कोई मतलब नहीं है कि हमने पहला मैच जीता अथवा हारा है। हम अपने मैच पर ध्यान देंगे और उसे जीतेंगे।“
सेंट एटिने के मिडफिल्डर दाइसुके मत्सुइ को निलंबन के कारण टीम में जगह नहीं मिली है।
विसेल कोबे के स्ट्राइकर योशितो ओकुबो दो मैचों का निलंबन पूर्ण करने के बाद वापसी करेंगे तो मसोतो मोरिशिगे, शिंजी ओकाज़ाकी, शिंज़ो कोरोकी और यासुहितो मोरिशीमा टीम में नए चेहरे है।
|
|