|
|

|
 |
| २०१० फीफा वर्ल्ड कप |
 |
|
|
| काहिल, ग्रेला की वापसी |
सिडनी: अनुभवी मिडफिल्डर टिम काहिल और विंस ग्रेला को कतर के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप पात्रता दौर मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है।
एवर्टन की ओर से खेलने वाले काहिल वर्तमान में इंग्लिश प्रीमीयर लीग में तीन मैच का निलंबन झेल रहे है और वह चोट के कारण सात माह तक राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेल पाए थे।
इंग्लैंड के ब्लैकबर्न रोवर्स की ओर से खेल रहे ग्रेला उज़बेकिस्तान के खिलाफ पिछले माह हुए मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे मगर इस बार वह देश के लिए अपना 37वां मैच खेल सकते है।
संभावित 35 सदस्यीय दल में 2006 विश्व कप में खेल चुके क्रैग मूर को भी शामिल किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया को कतर से 15 अक्टूबर को ब्रिसबेन में खेलना है।
चोट के बाद सेल्टिक के स्ट्राइकर स्कॉट मॅकडोनाल्ड की भी वापसी होगी तो नुरेमबर्ग के डिफेंडर मैथ्यू स्पिरानोविच भी पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे।
कोच पिम वर्बीक ने कहा कि वे घरेलु लीग मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस पर नजर रखेंगे और अगले बुधवार को टीम ब्रिसबेन में इकठ्ठा होगी उसके पहले इस सूची को कम भी कर सकते है।
|
|
|
|
  |
|