|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों की वापसी |
ताशकंत: ऑस्ट्रेलिया के कोच मार्टिन क्रूक चीन के खिलाफ मंगलवार को होने वाले एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के मैच में मार्क वारेन और बेंजामिन कांतारोवस्की की वापसी से खुश है।
“निलंबन के बाद वारेन और कांतारोवस्की की वापसी हो सकती है और इनके आने से टीम मजबूत होगी।“
“मैचों के मध्य ज्यादा अंतर नहीं है इसलिए हमें एक-एक कर मैच पर ध्यान देना होगा।“
चीन के कोच झांग निंग को विश्वास है कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा खेल दिखाएगी।
“तुर्कमेनिस्तान के खिलाफ मैच कड़ा रहा और हमारे खिलाड़ियों पर काफी दबाव भी था मगर वह धीरे-धीरे सिख रहे है।“
तुर्कमेनिस्तान के कोच अमानक्लिच कोचुमोव सऊदी अरब के विरूद्ध निलंबन के कारण चीन मैच में नहीं खेल सके वहीत ओराज़सहेडोव की वापसी के प्रति आशांवित है।
“हम सऊदी अरब के खिलाफ और बेहतर खेल दिखाएँगे क्योंकि चीन मैच हमारे लिए स्पर्धा में पहला मैच था।“
ऑस्ट्रेलिया के हाथों संघर्ष करने वाले सऊदी अरब के कोच जोआकिम फिल्हो ने कहा – “हम खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तगड़ा बनाने पर काम करेंगे ताकि वह पहले मैच में मिली हार को भुला सके।“
“मुझे आशा है कि तुर्कमेनिस्तान के खिलाफ अच्छा खेलेंगे और तीन अंक लेकर अपनी आशाएँ जीवित रखेंगे।“
|
|
|
|
  |
|