|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| जीत के बाद भी बहरीनी कोच नाखुश |
ताशकंत: बहरीन के तुनिसियाई कोच होस्नी झौआइ एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप में अपनी टीम की सिंगापुर पर 3-0 की जीत के बाद भी संतुष्ट नहीं थे।
“व्यक्तिगत रूप से मैं इस नतीजे से खुश नहीं हूँ क्योंकि हमने इससे ज्यादा गोल करना चाहिए थे।“
“खिलाड़ी अति-आत्मविश्वास से भरे थे और इसीलिए हम ज्यादा गोल नहीं कर सके।“
“हमें इससे बेहतर नतीजा पाना चाहिए था। हमारे खिलाड़ियों ने मौकों को भुनाने की जल्दबाजी की और एकाग्रता खो दी।“
हमने सिंगापुर को पहले हराया है इसलिए खिलाड़ियों ने उन्हें कम आँका था। मैने खिलाड़ियों को इस विषय पर पहले चेताया भी था मगर वे अपने प्रदर्शन पर खुश थे।“
सिंगापुर के जापानी कोच कागेयामा मसानागा अपनी टीम के बेहतर खेल से खुश थे।
“आठ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में हमने पहला मैच 7-0 से हारा मगर आज मैं खुश हूँ कि सभी खिलाड़ी हमारे खेले और अच्छा प्रदर्शन उन्होने किया।“
“पहले हाफ में खिलाड़ियों ने गेंद पर से नियंत्रण आसानी से खोया। हमें भी मौके मिले थे मगर हम उन्हें भुना नहीं सके।“
|
|
|
|
  |
|