|
|
| सऊदी में क्लबों के बीच प्रतिद्वन्द्विता |
सऊदी अरब में फुटबॉल का सत्र शुरू होने को है जिसे देखते हुए एएफसी.कॉम ने जेद्दाह के अल इत्तेहाद तथा अल अहली और रियाध के अल हिलाल एवं अल नस्र के बीच प्रतियोगिता को उजागर करने का प्रयास किया है।
आर. रविकुमार
काफी अर्से पहले अल नस्र ने भले ही छह सऊदी लीग और सात कप खिताब जीते हों मगर पिछले साल उन्हें लंबे समय बाद खिताबी जीत मिली थी।
अल नस्र की सफलताओं में प्रिंस फैसल कप वैसे तो दूसरे दर्जे की स्पर्धा है मगर उनके प्रशंसकों के लिए यह भी स्वागतयोग्य है।
चार साल बिना किसी खिताब के गुजारने के बाद अल नस्र ने रियाध के अपने प्रतिद्वंद्वी अल हिलाल को परास्त कर अपने पुनरूत्थान की कहानी शुरू की थी।
अल नस्र और अल हिलाल के बीच की प्रतिद्वंद्विता 50 के दशक से शुरू हुई जब दोनों क्लबों का गठन हुआ।
अल हिलाल इस देश में सबसे सफल क्लब कहा जा सकता है क्योंकि उन्होने 11 लीग और 12 कप खिताब अब तक जीते है।
पिछले सत्र में अल हिलाल ने जेद्दाह के अल इत्तेहाद को हराकर लीग खिताब और क्राउन प्रिंस कप जीते थे। 2006-07 में लगभग निचले स्थान तक पहुँचे अल नस्र ने 2007 में वापसी की थी।
हालाँकि दोनों क्लब प्रिंस फाहद स्टेड़ियम को अपना घरेलु मैदान कहते है मगर अल नस्र प्रिंस फैसल बिन फाहद स्टेड़ियम पर अभ्यास करता है।
अल हिलाल ने पिछले सत्र के लीग में अल नस्र को दो बार पराजित किया था मगर नस्र ने उन्हें हराकर प्रिंस फैसल कप जीता था।
वर्ष 1994-95 में अल नस्र ने लीग चैम्पियनशिप के लिए अल हिलाल को 3-1 से हराया था जो अब भी प्रशंसकों के लिए यादगार है।
जेद्दाह में भिड़ंत
रियाध से लगभग 1000 किलोमीटर दूर जेद्दाह में दशकों से अल इत्तेहाद और अल अहली के बीच मुकाबला होता रहा है।
इनके बीच पहला मैच 1937 में खेला गया था जो बराबरी पर छूटा था। उसके बाद से दोनों के बीच लीग के फायनल में चार मैच हो चुके है और दोनों ने इसे दो-दो मर्तबा जीता है।
अल इत्तेहाद ने अल अहली को 1998-99 तथा उसके बाद खिताब के लिए हराया था और 2000-01 के सेमीफायनल में भी अल इत्तेहाद विजयी रहा था। वर्ष 2002-03 में पुन: अल इत्तेहाद ने अल अहली को हराकर खिताब जीता था।
अल अहली के रिकॉर्ड में 1978 तथा 1983-84 स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए है क्योंकि तब उन्होने अल इत्तेहाद को हराकर खिताब जीते थे। अल अहली के 10 किंग कप खिताब में से 1978-79 के फायनल में ही उन्होने अल इत्तेहाद को मात दी थी।
अल इत्तेहाद ने अब तक सात लीग, 10 कप, दो एएफसी चैम्पियंस लीग और सैकड़ों प्रांतीय खिताब जीते है।
(सहयोग: अली अल हमदानी और सामर जाबर)
|
|