|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| वादा हुआ पूरा: दौस्तिमेहर |
ताशकंत: ईरान के कोच अली दौस्तिमेहर ने सीरीया पर 2-0 की जीत हासिल कर एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के सेमीफायनल में पहुँचने वाली अपनी टीम की तारीफ की है।
दोनों गोल करने वाले कावेह रेज़ाइ के बारे में पूछे जाने पर दौस्तिमेहर ने कहा – “फुटबॉल एक टीम का खेल है और हम किसी एक खिलाड़ी के बारे में बात नहीं कर सकते है।“
“फुटबॉल कराटे जैसे व्यक्तिगत खेल नहीं है। 18 माह पहले जब मैने यह खिलाड़ी इकठ्ठा किए थे तब मैने उनसे कहा था कि हम वर्ल्ड कप में खेलेंगे।“
“हमने इस सफलता के लिए काफी मेहनत की है और इसका श्रेय ईरान के प्रशिक्षकों को भी जाता है।“
सीरीया के कोच किफोर्क मार्दाकियान ने कहा कि इस हार के बावजूद उनके खिलाड़ियों का भविष्य उज्वल है।
“हमारी टीम हर मैच के साथ बेहतर होती जा रही है। यह युवा टीम है और सीरीयाई संघ की इस टीम को अंडर-19 और फिर ओलिंपिक तक ले जाने की योजना है।“
“दूसरे हाफ में हमने दो मौके गंवाए और अगर हम उन्हें गोल में बदल सकते तो शायद नतीजा कुछ और होता।“
|
|
|
|
  |
|