|
कुआलालम्पुरः इटली फुटबॉल फेडरेशन के एक दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को यहाँ एएफसी अंडर-१४ फेस्टिवल ऑफ फुटबॉल के शुभारंभ समारोह में भाग लिया तथा कहा कि वे महाद्वीप में फुटबॉल के विकास के लिए बनाए गए विज़न एशिया प्रोग्राम से प्रभावित है। इतालवी संगठन में युवा तथा स्कूली मामलों के प्रमुख लुइगी अग्नोलिन तथा सचिव मासिमो टेल ने यूनिवर्सिटी केबांगसान में भेंट दी जहाँ १२ आसियान प्रांत की टीमें छह दिवसीय फेस्टिवल में भाग ले रही है। अग्नोलिन ने कहा - 'मैं यहाँ एएफसी ग्रासरूट तथा यूथ कार्यक्रम को देखने तथा उससे सिखने आया हूँ। हम अपने विचारों का आदान-प्रदान करना चाहते है।' यूएफा द्वारा भी इसी तर्ज पर अपनाए गए विज़न एशिया प्रोग्राम की तारीफ करते हुए उन्होने कहा - 'फीफा, एएफसी अथवा यूएफा में कोई फर्क नहीं है क्योंकि यह सब फुटबॉल के विकास के लिए कार्य कर रहे है। अगर कोई अच्छा काम कर रहा है तो हमें उससे सिखना चाहिए।' 'इटली में हम कच्ची उम्र में तकनीकी सुधार पर ज्यादा ध्यान न देते हुए उन्हें अपने मन से खेलने के लिए खुला छोड़ते है। १३ अथवा १४ वर्ष की उम्र से हम उन्हें तकनीकी और शारीरिक ज्ञान देते है।' 'हमारे देश में एशिया जैसे मैदानों की कमी है और मुझे लगता है कि बच्चों ने यहाँ मौजूद इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।' एएफसी ग्रासरूट तथा यूथ प्रोग्राम तथा इटली के स्कूल तथा यूथ विभाग के प्रेसेंटेशन भी एएफसी मुख्यालय में हुए।
|