|
कुआलालम्पुरः एएफसी तथा इंग्लिश प्रीमीयर लीग विजेता चेलसी फुटबॉल क्लब के मध्य एक साल पुरानी साझेदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से एक आधिकारिक करार 1 मार्च को यहाँ एएफसी हाऊस में किया जाएगा। एएफसी अध्यक्ष मोहम्मद बिन हम्माम तथा चेलसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर केनयोन इस आपसी समन्वय के दस्तावेज पर दस्तखत सुबह ११.३० बजे करेंगे। इस करार के तहत चेलसी एएफसी के विज़न एशिया कार्यक्रम को सहयोग देता है। समारोह के बाद एक पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई है। २५ अप्रैल २००६ को चेलसी और एएफसी के बीच एएफसी के विज़न चीन प्रोजेक्ट की मदद को लेकर समझौता चीन के चिंगडाओ शहर में हुआ था। इस समारोह तथा प्रेस कॉंफ्रेंस में शामिल होने को इच्छुक मीडिया प्रतिनिधि एएफसी मीडिया ऑफीसर जीन झोउ से jian.zhou@the-afc.com पर संपर्क कर सकते है।
|