|
लोंग अनः पाँच जिलों में अक्टूबर में शुरू होने वाले स्कूल लीग के लिए लोंग अन में हाल ही में एक ग्रासरूट तथा यूथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह लीग टान अन टाऊन, टान ट्रु, चाउ थान्ह, विन्ह हुंग तथा बेन लुक जिलों में शुरू किया जाएगा। इस कार्यशाला में स्कूल टीचर्स के अलावा शिक्षा ब्यूरो के कुल ५३ अधिकारियों ने भाग लिया। लोंग अन फुटबॉल एसोसिएशन, खेल विभाग तथा वियतनाम फुटबॉल फेडरेशन के प्रमुख अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रासरूट और यूथ फुटबॉल विकास के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इसमें ग्रासरूट तथा यूथ विकास की पॉलिसी, खिलाड़ी विकास, प्रशासन, सुविधाएँ, स्पर्धाएँ, कोच आदि के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया। अब लोंग अन प्रांत में प्रारंभिक कोचिंग कोर्स तथा क्लास ३ रैफरी कोर्स भी आयोजित किए जाएँगे।
|